फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू के विद्यार्थियों को एलपीयू में शोध का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए दूसरे विश्वविद्यालयों में अध्ययन और शोध के नए रास्ते खुलेंगे। एचपीयू ने पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के साथ शैक्षणिक एवं शोध सहयोग के लिए समझौता किया है। दोनों संस्थानों के बीच 28 अगस्त को समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त शोध परियोजनाएं शुरू कर सकेंगे। शोध पत्र, पेटेंट और वित्त पोषित शोध के क्षेत्र में भी सहयोग किया जाएगा। विद्यार्थियों को अध्ययन, शोध और अल्प अवधि के पाठ्यक्रमों के लिए एक-दूसरे के संस्थानों में जाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा इंटर्नशिप, कार्यशालाएं, प्रशिक्षण और अतिथि व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। शोध सुविधाओं और शैक्षणिक सामग्री को भी साझा किया जा सकेगा। समझौते पर एचपीयू के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और एलपीयू के कुलपति डॉ. जसपाल सिंह संधू ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें