फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Calendar: एचपीयू, एसपीयू का खेल और पाठ्येतर गतिविधि कैलेंडर जारी, आम सभा में हुआ फैसला

Wed, 11 Sep 2024 05:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की संयुक्त खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधि परिषद की विवि शिमला में 52वीं आम सभा आयोजित की गई।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की संयुक्त खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधि परिषद की विवि शिमला में 52वीं आम सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए इंटर कॉलेज खेल और अन्य गतिविधियों और युवा महोत्सव के कैलेंडर को तय कर जारी किया गया। इस दौरान परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें टिक्कर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. भुपेंद्र सिंह ठाकुर को दूसरी बार परिषद का सत्र 2024-25 के लिए चयन किया गया। खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधि परिषद की बैठक में खेल गतिविधियों का कैलेण्डर बनाया गया। इसमें अंतर महाविद्यालय खेलों की तिथियां और स्थान तय किए गए।

विज्ञापन



बैठक में खेल व अन्य वार्षिक गतिविधियों के लिए बजट को बढ़ाने के प्रस्ताव को भी पारित किया गया। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उनमें निखार आए और प्रतिभा को दर्शाने का मौका मिले। वर्ष 2023-24 में खेल गतिविधियों को बेहतरीन तरीके से आयोजित करवाने तथा खिलाड़ियों की ओर से प्राप्त उपलब्धियों के लिए निःवर्तमान अध्यक्ष डॉ. भूपेन्द्र ने परिषद के सदस्यों का धन्यवाद किया। डॉ. भूपेन्द्र ने 2023-24 में गठित कार्यकारिणी को भंग किया और परिषद के सचिव और विवि शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. संजय शर्मा से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया।

कौन-कौन चुने गए पदाधिकारी
इस अवसर पर डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर को दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। डॉ. प्रवेश शर्मा सह आचार्य शारीरिक शिक्षा बंजार महाविद्यालय को उपाध्यक्ष, डॉ. गोपाल चौहान, प्राचार्य कोटशेरा कॉलेज, डॉ. ध्रुव पाल सिंह प्राचार्य जुखाला कॉलेज, डॉ. सुनीता प्राचार्य बिटन महाविद्यालय, डॉ. भारती आचार्य शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय नाहन, डॉ. रविन्द्र आचार्य शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय बासा और डॉ. जाफर आचार्य शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय पांवटा साहिब को सर्वसम्मति से बोर्ड का सदस्य चुना गया। सचिव प्रो. संजय संजय शर्मा ने चुने हुए प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें