फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU New VC: एचपीयू शिमला को जल्द मिलेगा कुलपति, 22 अक्तूबर को होगी सर्च कमेटी की बैठक

Mon, 21 Oct 2024 11:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन के लिए चंडीगढ़ में 22 अक्तूबर को 10:00 बजे सर्च कमेटी की बैठक होगी। कुलपति की नियुक्ति के लिए राजभवन ने दोबारा से एक सर्च कमेटी बनाई है।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति के चयन के लिए चंडीगढ़ में 22 अक्तूबर को 10:00 बजे सर्च कमेटी की बैठक होगी। कुलपति की नियुक्ति के लिए राजभवन ने दोबारा से एक सर्च कमेटी बनाई है। इसमें मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के स्थान पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।   बैठक पहले से तय थी तो 22 अक्तूबर को ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होने के चलते प्रबोध सक्सेना इसकी अध्यक्षता करने की स्थिति में नहीं थे।

विज्ञापन


राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के निर्देशों पर बनाई नई सर्च कमेटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह बनाए गए हैं, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह और गोरखपुर से पूर्व कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार दुबे होंगे। इस सर्च कमेटी के सदस्य सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा होंगे। इस सर्च कमेटी की बैठक 22 अक्तूबर को 10 बजे चंडीगढ़ होगी।  कुलपति के पद के लिए हिमाचल प्रदेश और राज्य के बाहर से कई दावेदार हैं। हिमाचल प्रदेश से डॉ. महावीर सिंह, प्रो. सुरेंद्र कुमार नारटा, प्रो. अपर्णा नेगी, प्रो. एसएस कंवर, प्रो. कमलजीत सिंह, डॉ. रघुविंद्र सिंह, ममता मोक्टा, प्रो. जोगिंद्र सिंह, डॉ. मनु सूद, डॉ. अमरजीत सिंह जैसे नाम दावेदारी में हैं।

उत्तर प्रदेश से प्रो. अजय कुमार शुक्ल, प्रो. विजय कुमार, डॉ. सत्य प्रकाश पांडे, प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी और डॉ. तेज प्रताप सिंह जैसे नाम दावेदार हैं।  चंडीगढ़ से प्रो. देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार पुरी, राजस्थान से अनिल कुमार माथुर, दिल्ली से प्रो. विजिता सिंह अग्रवाल भी दौड़ में बताए जा रहे हैं। एचपीयू में लंबे समय से वीसी का पद खाली चल रहा है। कायर्वाहक वीसी के सहारे ही एचपीयू का कामकाज फिलहाल चलाया जा रहा है। लंबे समय से विवि में नियमित कुलपति की तैनाती की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें