फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू की वेबसाइट एक घंटे तक रही हैक, नोटिफिकेशन की जगह दिखे आपत्तिजनक संदेश

Mon, 06 Apr 2026 09:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

एचपीयू की आधिकारिक वेबसाइट सोमवार शाम करीब 6:00 बजे हैक हो गई, जिसके चलते अधिसूचना सेक्शन में नियमित शैक्षणिक सूचनाओं की जगह अश्लील और आपत्तिजनक संदेश दिखाई देने लगे। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला की आधिकारिक वेबसाइट हुई हैक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की आधिकारिक वेबसाइट सोमवार शाम करीब 6:00 बजे हैक हो गई। इसके चलते नोटिफिकेशन सेक्शन में नियमित शैक्षणिक सूचनाओं की जगह आपत्तिजनक संदेश दिखाई देने लगे। एक संदेश में इस साइट को टीम इनसेन पाकिस्तान ने हैक कर लिया गया है... लिखा हुआ सामने आया। यह स्थिति करीब एक घंटे तक बनी रही और तकनीकी टीम ने रात 7 बजे के आसपास वेबसाइट को ठीक किया गया। घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब विश्वविद्यालय में आईसीडीईओएल (अंतरराष्ट्रीय दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा केंद्र) से जुड़े कोर्सों की प्रक्रियाएं जारी हैं और साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। 

विज्ञापन

हजारों विद्यार्थियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण
 इस दौरान वेबसाइट का हैक होना हजारों विद्यार्थियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना। छात्र जरूरी नोटिफिकेशन, तिथियां और दिशा-निर्देश प्राप्त करने के लिए पूरी तरह वेबसाइट पर निर्भर रहते हैं। शाम के समय जैसे ही विद्यार्थियों ने वेबसाइट खोली, उन्हें नोटिफिकेशन सेक्शन में अभद्र सामग्री दिखाई दी। कुछ ही देर में इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। विद्यार्थियों और अभिभावकों में इसे लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।

नोटिफिकेशन सेक्शन को निशाना बनाया
हैकरों ने वेबसाइट के कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम या सर्वर में सेंध लगाकर नोटिफिकेशन सेक्शन को निशाना बनाया। एचपीयू वेबसाइट पर हैकिंग की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी वेबसाइट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ चुके हैं, जिससे बार-बार साइबर हमलों की आशंका बनी रहती है। वेबसाइट प्रभावित रहने के दौरान विद्यार्थियों  को परीक्षा फॉर्म भरने, जरूरी सूचनाएं देखने और अन्य शैक्षणिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय करेगा साइबर क्राइम में शिकायत: कुलपति
कुलपति महावीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही तुरंत तकनीकी टीम को सक्रिय करते हुए वेबसाइट को बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। संबंधित साइबर एजेंसियों और पुलिस को भी सूचना दी गई है। वेबसाइट को पूरी तरह सुरक्षित बनाकर जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें