यदि किसी छात्र के दो प्रश्नपत्र एक ही दिन और समय पर निर्धारित पाए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में 6 मार्च 2026 तक ईमेल के माध्यम से सहायक कुलसचिव (कंडक्ट) को सूचना देना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल प्रमाण सहित भेजी गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन 9 मार्च को अंतिम डेटशीट जारी करेगा। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि सूचना की प्रतिलिपि संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों, दूरस्थ शिक्षा निदेशक, जनसंपर्क अधिकारी तथा परीक्षा शाखा के अधिकारियों को भेजी गई है।