हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में गुरुवार शाम को अचानक माैसम ने करवट बदली। इस दाैरान कुछ देर के लिए बारिश और ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में 4 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। विभाग के अनुसार प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 27-28 फरवरी और 3-4 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में बदलने से अन्य क्षेत्रों के तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान जताया गया है।