फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: पीजी के चार कोर्सों का परिणाम घोषित, विद्यार्थी ऐसे करें चेक

Fri, 11 Feb 2022 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि अब पीजी के चार कोर्स के अंतिम सेमेस्टर के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर अन्य पीजी कोर्स के अंतिम सेमेस्टर के परिणाम को घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्स के नतीजे घोषित करने का क्रम शुरू कर दिया है। विवि ने शुक्रवार को एक साथ चार एमएससी कोर्स के अंतिम सेमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसे विद्यार्थी अपने लॉगइन आईडी का प्रयोग कर देखने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। विवि ने एमएससी भूगोल, एमएससी बॉटनी, एमएससी जियोलॉजी के परिणाम घोषित कर दिए है। एमकॉम का परिणाम भी जल्द घोषित करने की तैयारी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि अब पीजी के चार कोर्स के अंतिम सेमेस्टर के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर अन्य पीजी कोर्स के अंतिम सेमेस्टर के परिणाम को घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पीजी अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को आगे प्रवेश के लिए पड़ रही पिछले परिणाम की जरूरत  को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर अंतिम सेमेस्टर के नतीजे तैयार कर घोषित किए जा रहे हैं। शेष सेमेस्टर के परिणाम आने में अभी समय लगना तय है। उन्होंने कहा कि विधि कोर्स के बीएएलएलबी, और एलएलबी के अंतिम सेमेस्टर के नतीजे पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अपना रिजल्ट कार्ड डाउनलोड कर काउंसलिंग और प्रवेश में दिखा सकेंगे। 

विज्ञापन


ऑनलाइन फार्म भरने की समस्या के लिए फ्लो चार्ट जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदेश भर के हजारों यूजी और पीजी विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने में पेश आ रही तकनीकी दिक्क्तों को दूर करने के उदेश्य से  समाधान को लेकर पोर्टल और वेबसाइट के इस्तेमाल को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें ऑनलाइन फार्म भरने में लिए जाने वाले स्टेप्स को फ्लो चार्ट के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया है। इसके बावजूद यदि विद्यार्थियों की समस्या रहती है, तो वे अपनी समस्या को विवि को ई मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं, इसका ईआरपी प्रोजेक्ट का कार्य कर रही कंपनी तुरंत निपटारा करेगी। विवि ने पोर्टल में पाई गई खामियों से पेश आ रही समस्याओं के उजागर होने के बाद ईआरपी कंपनी ने सॉफ्टवेयर में आवश्यक बदलाव किए हैं। विवि के इस मामले पर लिए गए संज्ञान के बाद कंपनी समस्याओं को हल करने में कितनी सफल रही है, यह आने वाले दिनों में छात्रों की ओर से ई मेल और हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से आने वाले शिकायतों से ही पता लग पाएगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने का कि कंपनी का दावा है कि छात्रों की जो कॉमन समस्याएं थी, उन्हें सुलझा दिया गया है। 

ऑनलाइन यह फ्लो चार्ट किया गया है जारी 
नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन पोर्टल rme.hpushimla.in खोलना होगा होगा । इसमें स्टूडेंट एक्टिविटी को क्लिक करना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन सिलेक्ट करना है, चौथे स्टेप में छात्र जिस कोर्स का फार्म भरना है, यूजी या पीजी के ऑप्शन को सिलेक्ट करेगा। पांचवें में यदि छात्र को पहले ही आईडीडी मिली है, तो वह आगे बढ़ेगा। यदि नई रजिस्ट्रेशन होगी, तो उसे रजिस्टर होना होगा। छठे स्टेप में छात्र  उसे सबमिट करेगा। सातवें स्टेप में संबंधित कॉलेज लेवल वन और टू में फार्म को अप्रूव करेगा। इसके बाद आरएमई पंजीकरण नंबर जारी करेगा। इसके साथ ही छात्र दिए जाने वाले लिंक पर जा कर परीक्षा फार्म भरेगा । छात्र को यूजी  के छात्र ug exam.hpushimla.in और  पीजी के छात्र pgexams.hpushimla.in के लिंक पर जा कर छात्र इसमें अपना आईडी का प्रयोग कर परीक्षा फार्म भर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें