मंडी, धर्मशाला, हमीरपुर में केंद्र
जारी की गई परीक्षा केंद्रों की सूची के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में एमएससी केमिस्ट्री, जूलॉजी, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, बॉटनी, एमकाॅम्, राजनीति विज्ञान, एमसीए, एमए इंग्लिश, एमए हिंदी, एमए इतिहास के लिए मंडी, धर्मशाला और हमीरपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में भी प्रवेश परीक्षाएं तय तिथि को होंगी। रोलनंबर को डाउनलोड करने को लेकर छात्रों के दिए गए मोबाइल नंबर पर विवि की ओर से मैसेज जल्द आएगा। उसके बाद छात्र पोर्टल से अपना लॉग इन आईडी उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा विवि की वेबसाइट पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने संबंधित सूचना अपलोड की जाएगी।