फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी, ऐसे देखें

Mon, 02 May 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

संभावित परीक्षा शेड्यूल को लेकर 30 अप्रैल तक दर्ज की गई आपत्तियों के बाद पूर्व में जारी शेड्यूल में आवश्यक बदलाव के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया है। शेड्यूल को वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक कर दिया गया है। विद्यार्थी इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी ,बीकॉम प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। सोमवार को इसे  विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। संभावित परीक्षा शेड्यूल को लेकर 30 अप्रैल तक दर्ज की गई आपत्तियों के बाद पूर्व में जारी शेड्यूल में आवश्यक बदलाव के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया है। शेड्यूल को वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक कर दिया गया है। विद्यार्थी इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। डेटशीट के अनुसार तीनों  की परीक्षाएं 7 मई से प्रदेश भर में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों में शुरू होंगी।  इनमें शास्त्री प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 7 मई से शुरू होकर 9 जून तक चलेंगी। वहीं शास्त्री द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 13 जून तक संचालित की जाएंगी। बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 7 मई से 13 जून तक होंगी। जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी 7 मई से शुरू होंगी और 16 जून तक चलेंगी। 

विज्ञापन


ऐसे देखें डेटशीट
हिमाचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट(hpuniv.ac.in) पर जाएं
इसके बाद होम पेज पर एग्जामिनेशन पर क्लिक करें
फिर डेटशीट पर क्लिक करें

पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए नौ मई तक आवेदन
वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को नौ मई तक बढ़ा दिया है। प्रदेश भर से इन कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक और जून माह में प्रस्तावित प्रवेश परीक्षाओं के लिए नौ मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विवि  के इस निर्णय से किसी कारणों से आवेदन नहीं कर सके विद्यार्थियों को राहत मिली है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें