हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन और प्रवेश परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इन डिग्री कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल खाेल दिया जाएगा। नए सत्र में विभिन्न कोर्स में प्रवेश परीक्षाएं 29 मई को शुरू होंगी और 15 जून तक चलेंगी।
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि इन पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए यूजी अंतिम वर्ष में अपीयर हुए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन कोर्स के लिए काउंसलिंग का शेड्यल अलग से जारी किया जाएगा।
अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय ने इस बार पीजी प्रवेश परीक्षाओं और परिणाम, काउंसलिंग, पहली प्रवेश सूची जारी किए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में दी है। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रोस्पेक्टस का अध्ययन करना होगा। प्रवेश परीक्षा की तय की तिथियों के शेड्यूल भी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।
ये है पीजी प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल
एमएसी केमिस्ट्री एमएससी मैथ, जूलॉजी के लिए 29 मई, एमएससी फिजिक्स, बॉटनी, एमए राजनीति शास्त्र एम कॉम की 30 मई को, एलएलबी , एमए हिंदी, एमए भूगोल 31 मई को, एमए अर्थशास्त्र , एमए इतिहास , एमए साइकोलॉजी की प्रवेश परीक्षा एक जून को, एफवाईआईसीटीटीएम, बीएचएम , एमसी और एमए संस्कृत की परीक्षा दो जून को, एमए योग, एमए समाज शास्त्र और एमएड की तीन जून को, एमए ए शारीरिक शिक्षा एमपीएड ग्राउंड टेस्ट चार और पांच जून को, एमएस सोशल वर्क, एमए इंग्लिश, एमए विजुअल आर्ट म्यूजिक की छह जून को, एचपीयू मेट और यूआईटी के इंजीनियरिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा सात जून को, एमए शारीरिक शिक्षा, एमपीएड एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की आठ जून को, एमए ग्रामीण विकास एमए लोक प्रशासन, एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन एम टेक कंप्यूटर साइंस की प्रवेश परीक्षा नौ जून को आयोजित की जाएगी।
एमएफए पहाड़ी मिनियेचर और पेंटिंग , एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमबीए ग्रामीण विकास की प्रवेश परीक्षा बारह जून को तय की गई है। इसके अलावा एमए बिजनेस इकोनोमिक्स एमए ट्रांसलेशन की प्रवेश परीक्षा 13 जून को, एमटीटीएम, बीबीए और बीसीए की प्रवेश परीक्षा को विवि 14 जून को आयोजित करेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सात जिलों के निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए 15 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।