फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: स्नातकोत्तर की डेटशीट फिर जारी, अब 24 से होंगी परीक्षाएं

Tue, 11 Jun 2024 12:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय की 12 जून से होने वाली स्नातकोत्तर परीक्षा के जारी शेड्यूल की अधिसूचना को वापस लेने के बाद अब ये परीक्षाएं 24 जून से शुरू करने का प्रशासन ने निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 12 जून से होने वाली स्नातकोत्तर परीक्षा के जारी शेड्यूल की अधिसूचना को वापस लेने के बाद अब ये परीक्षाएं 24 जून से शुरू करने का प्रशासन ने निर्णय लिया है। 

विज्ञापन

कला संकाय की 18 जून को होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा के मद्देनजर वापस ली परीक्षा की अधिसूचना के बाद अब विवि ने कला संकाय के पीजी डिग्री कोर्स की परीक्षाओं को 24 जून से शुरू करवाने का निर्णय लिया है। दूसरे और चौथे सेमेस्टर की नियमित परीक्षाएं 24 जून से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेंगी।  कला संकाय की री अपीयर परीक्षाएं 12 जुलाई के बाद शुरू होगी। परीक्षा शेड्यूल को विवि मंगलवार को वेबसाइट पर आम विद्यार्थियों के लिए अपलोड कर देगा।

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि विज्ञान संकाय के पीजी डिग्री कोर्स की परीक्षाएं भी 24 से शुरू होगी, मगर साइंस विषयों की 25 से 27 जून तक होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा और इसको लेकर छात्रों की ओर से आई मांग को देखते हुए इन तीन दिनों में एमएससी की परीक्षाएं न करवाने पर विचार किया जा रहा है। इस पर जल्द फैसला लेकर विज्ञान संकाय के पीजी कोर्स के परीक्षा शेड्यूल को जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवि पीजी परीक्षार्थी विवि की वेबसाइट पर अपलोड होने वाले परीक्षाओं के नए शेड्यूल को लेकर अपडेट होने के लिए  वेबसाइट  नियमित रूप से देखते रहे। कौशल ने कहा कि एमएससी के विद्यार्थियों की ओर से नेट की परीक्षा तिथियों के रोज पीजी परीक्षा न करवाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीए कोर्स की काउंसलिंग 14 को
 प्रदेश विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) में बीसीए कोर्स की प्रवेश परीक्षा के परिणाम के बाद सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए काउंसलिंग 14 जून को होगी। संस्थान ने इसके लिए काउंसलिंग की तिथि के साथ अलग-अलग श्रेणी की कट ऑफ भी जारी कर दी है। 14 जून को सुबह 10 बजे यूसीबीएस परिसर एवालॉज में काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के लिए जारी कट ऑफ के अनुसार पात्र विद्यार्थियों के रोल नंबर और काउंसलिंग के लिए दिशा निर्देश विवि की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। कट ऑफ मार्क्स के अनुसार ओपन टू ऑल में 46, इंटरनल जनरल श्रेणी के लिए 40, अनुसूचित जाति के लिए 34, अनुसूचित जनजाति के लिए 19, दिव्यांग श्रेणी की 27, ईडब्ल्यूएस आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 35, वार्ड ऑफ एचपीयू इंप्लाइज के लिए  23 और एकल बालिका के लिए 20 अंक तय किए हैं। तय किए गए प्राप्तांक वाले विद्यार्थी तय की तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। संस्थान में अलग-अलग श्रेणी से 30 सब्सिडाइज्ड सीटें भरी जानी हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि बीबीए कोर्स की सीटों के लिए सोमवार से काउंसलिंग शुरू हो गई है। बीसीए की काउंसलिंग के लिए छात्र को ऑनलाइन आवेदन के फार्म की प्रति, 10वीं, 12वीं के प्रमाणपत्र के साथ अन्य प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए 0177-2807790 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें