फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: प्रभाकर, आचार्य पाठ्यक्रमों में डिग्री पूरी करने और अंक सुधार का मौका

Mon, 16 Feb 2026 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रभाकर और आचार्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्री पूर्ण करने और अंक सुधार का विशेष अवसर प्रदान किया है। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रभाकर और आचार्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्री पूर्ण करने और अंक सुधार का विशेष अवसर प्रदान किया है। प्रभाकर पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2018-19 से आगे और आचार्य पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2005-06 से आगे के विद्यार्थियों को यह अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कई विद्यार्थी विभिन्न कारणों से अपनी डिग्री पूर्ण नहीं कर सके हैं या कुछ विषयों में अपेक्षित अंक प्राप्त नहीं कर पाए हैं। ऐसे विद्यार्थियों को राहत देने के उद्देश्य से यह विशेष प्रावधान किया गया है। इससे बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता सुधारने और लंबित डिग्री पूरी करने का अवसर मिलेगा। इस विशेष अवसर के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभाकर के विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 10 हजार रुपये तथा आचार्य के विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 15 हजार रुपये शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह शुल्क वार्षिक आधार पर लागू होगा। परीक्षा प्रपत्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रपत्र भरकर आवश्यक शुल्क सहित 2 मार्च 2026 तक उप पंजीयक परीक्षा तृतीय, ओटी एमआईएल अनुभाग, विश्वविद्यालय कार्यालय शिमला में जमा करवाना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने पर विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार विलंब शुल्क देय होगा। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि संबंधित परीक्षाएं मार्च और अप्रैल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें