फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र में लेक्चर आधार पर भरे जाएंगे नौ पद

Mon, 11 Apr 2022 11:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

रिजनल सेंटर धर्मशाला में अस्थायी तौर पर नौ शिक्षकों की प्रति लेक्चर आधार पर तैनात करेगा। शिक्षकों के पदों के लिए रिजनल सेंटर मोहली खनियारा में 18 और 19 अप्रैल को साक्षात्कार होंगे। केंद्र के सात विभागों में ये शिक्षक सेवाएं देंगे। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विवि के रिजनल सेंटर धर्मशाला में अस्थायी तौर पर नौ शिक्षकों की प्रति लेक्चर आधार पर तैनात करेगा। शिक्षकों के पदों के लिए रिजनल सेंटर मोहली खनियारा में 18 और 19 अप्रैल को साक्षात्कार होंगे। केंद्र के सात विभागों में ये शिक्षक सेवाएं देंगे। इनकी तैनाती प्रति लेक्चर आधार और अस्थायी तौर पर की जाएगी। इसमें प्रति लेक्चर उन्हें एक हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। अधिकतम मासिक मानदेय 35 हजार तक सीमित रहेगा। रिजनल सेंटर धर्मशाला के एमबीए विभाग और इतिहास में दो ऐसे शिक्षक रखे जाने हैं।

विज्ञापन


वाणिज्य, हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, इंग्लिश और संस्कृत में एक एक शिक्षक रखा जाना है। 18 अप्रैल को वाणिज्य, एमबीए, हिंदी, संस्कृत और 19 अप्रैल को राजनीति विज्ञान, इंग्लिश और इतिहास विषय के लिए साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए यूजीसी की ओर से तय की गई आवश्यक पात्रता शर्तों के अनुरूप सभी आवश्यक दस्तावेज अभ्यर्थियों को साथ लाने होंगे। दस्तावेजों में दसवीं, जमा दो, स्नातक, स्नातकोत्तर, नेट, सेट, एमफिल, पीएचडी की डिग्री और उपाधि साथ लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए रिजनल सेंटर मोहली, खनियारा के दूरभाष नंबर  01892-246100,246111 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें