फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: पीजी के प्रथम सेमेस्टर में नए नियमों में होगा मूल्यांकन, अंकों की जगह ग्रेड मिलेगा

Fri, 20 Jan 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नई शिक्षा नीति के लिए अनियार्य किए गए क्रेडिट सिस्टम की आवश्यकता और बीते सत्र में विवि की नैक टीम की ओर से किए गए दौरे के मद्देनजर विवि ने पीजी कोर्स में क्रेडिट सिस्टम को लागू कर दिया था। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विवि में सत्र 2022-23 में पीजी कोर्स में लागू क्रेडिट सिस्टम प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को इस बार प्रथम सेमेस्टर से अंकों की जगह ग्रेड मिलेगा। विवि के 2022-23 में लागू पीजी रेगुलेशन के अनुसार ही सीजीपीए और ग्रेड प्वाइंट के हिसाब से मूल्यांकन होगा। इसके अनुसार ही परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार किए हैं। नई शिक्षा नीति के लिए अनियार्य किए गए क्रेडिट सिस्टम की आवश्यकता और बीते सत्र में विवि की नैक टीम की ओर से किए गए दौरे के मद्देनजर विवि ने पीजी कोर्स में क्रेडिट सिस्टम को लागू कर दिया था। 19 फरवरी के बाद शुरू होने वाली होने वाली पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाओं में क्रेडिट सिस्टम के अनुरूप ही प्रश्नपत्र आएंगे। इसके अनुसार ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन


95 फीसदी अंक पर मिलेगा ग्रेड प्वाइंट दस
शिमला। क्रेडिट सिस्टम में मूल्यांकन प्रक्रिया में पीजी के विद्यार्थियों को 95 अंक अर्जित करने पर दस ग्रेड प्वाइंट और एस प्लस लेटर ग्रेड मिलेगा। 90 से 95 तक 9.5 ग्रेड प्वाइंट, एस लेटर ग्रेड, 85 से 90 अंक पर 9.0 ग्रेड प्वाइंट, 9.0 लेटर ग्रेड और ओ प्लस लेटर ग्रेड मिलेगा। 80 से 85 अंक लेने पर छात्र को 8.5 लेटर ग्रेड ओ प्लस लेटर ग्रेड मिलेगा।  75 से 80 तक 8.0 ग्रेड प्वाइंट, ओ लेटर ग्रेड मिलेगा। 70 से 75 फीसदी अंक लेने वाले को 7.5 ग्रेड प्वाइंट ए प्लस प्लस लेटर ग्रेड विषय में मिलेगा। वहीं विषय में 40 फीसदी से कम अंक लेने पर लेटर ग्रेड प्वाइंट जीरो और एफ यानि फेल लेटर ग्रेड मिलेगा। 

डिग्री पूरी होने पर मिलेगा सीजीपीए
 पीजी की डिग्री पूरी करने पर विद्यार्थी को परीक्षा शाखा ग्रेड प्वाइंट एवरेज, क्यूमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज देगा । इसके अनुसार 9.51 से अधिक ग्रेड प्वाइंट एवरेज मिलने पर छात्र को एस प्लस सीजीपीए मिलेगा, जबकि 9.01 से 9.50 पर एस सीजीपीए, 8.51 से 9.00 जीपीए पर ओ प्लस प्लस जैसे सीजीपीए दिया जाएगा। 4.00 से 5.0 में सी सीजीपीए वहीं 4.00 से नीचे जीपीए पर छात्र को एफ सीजीपीए मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें