फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: काॅलेजों में 24 तक अवाॅर्ड जमा नहीं करवाए तो रुकेंगे एडमिट कार्ड

Sat, 22 Mar 2025 12:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और ओटीएमआईएल की वार्षिक पांच दिन बाद यानी 27 मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और ओटीएमआईएल की वार्षिक पांच दिन बाद यानी 27 मार्च से शुरू होगी। राज्य में अभी भी कई ऐसे कॉलेज हैं, जिन्होंने विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन अवार्ड ही जमा नहीं किए हैं।  कॉलेजों की इस लापरवाही के चलते विद्यार्थियों को परीक्षाओं से वंचित रहना पड़ेगा। विवि पहले ही साफ कर चुका है कि जिन विद्यार्थियों की आंतरिक मूल्यांकन एंट्री और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं होंगे। एडमिट कार्ड के बगैर किसी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। इंटरनल असेसमेंट अवॉर्ड जमा करने के लिए कॉलेजों के पास 24 तक का समय है। विवि के अनुसार 152 में से 34 कॉलेज ही ऐसे हैं, जिन्होंने अवार्ड एंट्री वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की है।

विज्ञापन
Trending Videos

जबकि 56 कॉलेज ऐसे हैं, जो अवाॅर्ड एंट्री तो कर चुके हैं, लेकिन कॉलेज प्राचार्यों की ओर से वेरिफिकेशन ही नहीं की गई है। 8 से 10 कॉलेज ऐसे हैं, जिन्होंने आईए एंट्री अभी तक शुरू ही नहीं की है। एडमिट कार्ड जनरेट करने में अगर किसी परीक्षार्थी को समस्या पेश आएगी, तो इसके लिए कॉलेज प्रबंधन जिम्मेदार होंगे। विवि ने अभी तक एंट्री शुरू ही नहीं करने वाले और वेरिफिकेशन पूरी न करने वाले कॉलेजों को फिर रिमाइंडर भेजा है। कॉलेजों को विवि के परीक्षा नियंत्रक ने 24 मार्च तक हर हाल में इंटरनल असेस्मेंट की अवाॅर्ड एंट्री और उसकी ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करने को कहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि कॉलेज स्वयं तय तिथि से पूर्व हर हाल में अवाॅर्ड एंट्री और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बगैर एडमिट कार्ड जारी नहीं होंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रदेश के 152 परीक्षा केंद्रों में यूजी के करीब 77 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

एडमिट कार्ड जनरेट न हुए तो कॉलेजों में करें संपर्क
विवि के मुताबिक बीकॉम की 11, बीएससी में पांच और बीए में 13 कॉलेजों ने ऑनलाइन अवॉर्ड एंट्री शुरू नहीं की है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि छात्र अपनी लॉगइन आईडी से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड समय पर कर लें। जिनके कार्ड जनरेट नहीं हुए हैं, वे तुरंत अपने कॉलेज में संपर्क करें और अवाॅर्ड एंट्री और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने की मांग करें।
विज्ञापन

बीएएलएलबी और एमए संस्कृत की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर में आयोजित एलएलबी और बीएएलएलबी, एमए संस्कृत डिग्री के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि तीनों में छात्रों की पास प्रतिशतता क्रमश: 99.51, 95.93, 90.50 फीसदी रही। बीएएलएलबी पांच वर्षीय डिग्री कोर्स के घोषित नतीजों में पहले सेमेस्टर का 98.62 फीसदी, तीसरे का 97.28, पांचवें सेमेस्टर का 96.28, सातवें का 95.87 और नौवें सेमेस्टर का परिणाम 91.27 फीसदी रहा है। एमए संस्कृत के पहले सेमेस्टर का 97.93 फीसदी, तीसरे का 95.07 फीसदी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें