फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICDEOL: एमए एजूकेशन में प्रवेश के लिए 31 मार्च को काउंसलिंग

Wed, 15 Mar 2023 06:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एडमिशन कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल को प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं के फार्म की जांच की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
ICDEOL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में नए सत्र के लिए जारी प्रवेश की प्रक्रिया में आमंत्रित किए गए आवेदनों के बाद अब काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एमए एजूकेशन कोर्स के लिए 31 मार्च को काउंसलिंग होगी। तय की गई तिथि को सामान्य वर्ग के क्वालीफाइंग एग्जाम में 50 फीसदी या इससे अधिक अंक अर्जित करने वालों की काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन


इसी दिन एससी, एसटी, दिव्यांग, और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी, जिनके क्वालीफाइंग एग्जाम में 45 फीसदी या इससे अधिक अंक अर्जित किए हैं। उनकी भी काउंसलिग होगी। एमए एजूकेशन एडमिशन कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल को प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं के फार्म की जांच की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें