प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री के रूसा 2013-15 बैच के विद्यार्थियों को अधूरी डिग्री पूरी करने को विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। कुलपति की मंजूरी के बाद विश्वविद्यालय ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री के रूसा 2013-15 बैच के विद्यार्थियों को अधूरी डिग्री पूरी करने को विशेष मौका देने का निर्णय लिया है। कुलपति की मंजूरी के बाद विश्वविद्यालय ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इस विशेष मौके के तहत रूसा सीबीसीएस के तहत बैच 2013 से 2015 तक के बैच के बीए, बीएससी, बी कॉम और शास्त्री कोर्स के छात्रों को परीक्षा देने का विशेष मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए छात्र को पांच हजार रऊपये प्रति सेमेस्टर के हिसाब से फीस चुकानी होगी। इस विशेष अवसर के तहत छात्र 28 फरवरी 2023 तक तय की गई तिथि तक छात्र दूसरे, चौथे, और छठे से सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके बाद छात्रों को विवि के तय नियमों के तहत लेट फीस चुकानी होगी। इन छात्रों की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन भरने होंगे।