फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शास्त्री परीक्षा शेड्यूल की बदली परीक्षा तिथियां

Mon, 17 Apr 2023 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने शास्त्री की मार्च माह में घोषित की ग ई वार्षिक परीक्षाओं में कुछ विषयों की तिथियों में नगर निगम चुनाव के कारण आंशिक बदलाव किया है। इसमें शास्त्री प्रथम वर्ष में दो मई को होने वाली पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा की तिथि को बदलकर 23 मई किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शास्त्री की मार्च माह में घोषित की ग ई वार्षिक परीक्षाओं में कुछ विषयों की तिथियों में नगर निगम चुनाव के कारण आंशिक बदलाव किया है। इसमें शास्त्री प्रथम वर्ष में दो मई को होने वाली पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा की तिथि को बदलकर 23 मई किया गया है। द्वितीय वर्ष में 28 अप्रैल को तय की गई ब्रिटिश लिटरेचर प्ले नावॅल परीक्षा की तिथि को बदल कर 26 मई किया गया है। तृतीय वर्ष में दो मई को होने वाली धर्म शास्त्र की परीक्षा की नई तिथि तीन मई तय की गई है। बदली गई तिथियों का ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।

विज्ञापन


बीएससी ऑनर्स की परीक्षा तिथियां बदलीं
 हिमाचल प्रदेश विवि ने नगर निगम चुनाव और कुछ विषयों की परीक्षा में क्लैश की मिली शिकायत के बाद चार परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। इसमें बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी प्रथम वर्ष की दो मई पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा की नई तिथि 23 मई तय की है, द्वितीय वर्ष में फूड बायोटेक्नोलॉजी की दो मई की परीक्षा की तिथि बदल कर नौ मई की गई है। बीए ऑनर्स इंग्लिश, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी और इकोनोमिक्स द्वितीय वर्ष की पब्लिक फाइनांस की दो मई की परीक्षा अब 12 मई को तय की है, वहीं बीए ऑनर्स इंग्लिश, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी और इकोनोमिक्स तृतीय वर्ष की 26 अप्रैल को पूर्व में तय की गई परीक्षा की नई तिथि 16 मई को आयोजित की जाएगी। बदली गई तिथियों का ब्यौरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।

यूजी बैच की परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम के दूसरे, चौथे, और छठे सेमेस्टर की बैच 2013, 2014, 2015 और 2016-17 यूजी बैच की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्नातक डिग्री कोर्स की ये सेमेस्टर परीक्षाएं 23 25 अप्रैल से शुरू होंगी, जो मई अंत तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें