प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से फीस में नौ सौ गुणा तक बढ़ोतरी, उसके बाद कॉलेज छात्रों से यूनिवर्सिटी विकास फंड वसूली के फरमान का एसएफआई ने विरोध किया है।
एसएफआई की विवि की 59 सदस्यीय कार्यकारिणी की बैठक में फीस बढ़ोतरी, परिसर में धारा-144 और कॉलेजों के बाद अब विवि छात्रों से बढ़ी फीसों के अलावा यूनिवर्सिटी विकास फंड के नाम पर 500 रुपये की वसूली का विरोध किया गया।
इकाई अध्यक्ष राहुल चौहान ने प्रदेश भर के छात्रों से आह्वान किया है कि कोई भी छात्र विकास फंड को अदा न करे। राहुल चौहान और सह सचिव नोवल ठाकुर ने कहा कि 13 दिसंबर को एसएफआई फीस बढ़ोतरी, विवि में फर्जी मार्क्सशीट मामले के साथ छात्र विरोधी फैसलों के विरोध में उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन करेगी।