फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU MAT Result: एचपीयू मेट का परिणाम घोषित, बीटेक में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन

Fri, 24 Jun 2022 07:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एचपीयू मेट-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में रोलनंबर और प्राप्तांक का पूरा ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करवा दिया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एचपीयू मेट-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में रोलनंबर और प्राप्तांक का पूरा ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करवा दिया गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने एमएससी मैथ, एमए म्यूजिक, एमटीटीएम, एचपीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस स्टडीज(एचपीयूबीएस) में बीसीए और बीबीए कोर्स में प्रवेश के लिए करवाई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


बीटेक में प्रवेश के लिए 5 जुलाई तक आवेदन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने संस्थान के पांचों बी टेक कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को पांच जुलाई तक बढ़ा दिया है। जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं के इस बार देरी से होने और परीक्षा परिणाम आने में हो रही देरी को देखते हुए विवि प्रशासन ने आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया है। 
यूआईटी ने बीटेक कोर्स की होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि भी तय कर दी है। पूर्व में दस जुलाई तय की गई प्रवेश परीक्षा की तिथि को 14 जुलाई तय कर दिया गया है।

 

तकनीकी विश्वविद्यालय के बीटेक कोर्स के साथ तिथि क्लैश होने के कारण प्रवेश परीक्षा की तिथि को 14 जुलाई तय किया गया है। प्रवेश परीक्षा प्रदेश के चार परीक्षा केंद्रों में करवाई जाएगी। इसमें शिमला, धर्मशाला, मंडी और हमीरपुर में केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के बाहर दिल्ली और चंडीगढ़ में परीक्षार्थियों की संख्या सौ तक होने पर ही प्रवेश परीक्षा केंद्र की सुविधा दी जाएगी। यूआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए मेरिट बनेगी। बीते सत्र में इन पांचों कोर्स की 300 सीटों के लिए 1,400 से अधिक ने आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि संस्थान ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें