हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की मांग पर नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश वाले सभी स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है।
शिमला: हिमाचल प्रदेश विवि ने विद्यार्थियों की मांग पर नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश वाले सभी स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आठ मई तक बढ़ाया है।
विज्ञापन
इसमें विवि के विभागों और विवि के अपने संस्थानों में संचालित किए जा रहे स्नातक डिग्री कोर्स जैसे बीसीए, बीबीए और अन्य स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश को छात्र तय तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि के डीएस प्रो. बीके शिवराम ने तिथि बढ़ाए जाने की अधिसूचना जारी की है। छात्र पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।