बीकॉम प्रथम वर्ष की फीस 5,600 रुपये से बढ़कर 7,000 कर दी गई है। स्नातकोत्तर स्तर पर एमए की प्रति सेमेस्टर फीस 3,500 रुपये से बढ़ाकर 4,375 रुपये और एमकॉम की फीस 3,800 रुपये से बढ़ाकर 4,750 रुपये कर दी गई है। पत्रकारिता एवं जनसंचार में एमए की प्रति सेमेस्टर फीस 7,600 रुपये से बढ़कर 9,500 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में एमबीए की प्रति सेमेस्टर फीस 18,500 रुपये से बढ़ाकर 23,125, योग अध्ययन डिप्लोमा की फीस 21,300 रुपये से बढ़ाकर 26,625 रुपये और टूरिस्ट गाइड डिप्लोमा की फीस 10,300 से बढ़कर 12,875 रुपये कर दी गई है।
वहीं, कंप्यूटर विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, प्रबंधन, विधि, शिक्षा, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, कंप्यूटर अनुप्रयोग, सामाजिक विज्ञान और मानविकी से जुड़े अधिकांश कोर्स की फीस में भी बढ़ोतरी की गई है।
गौरतलब है कि एचपीयू ने सीडीओई में फीस वृद्धि ऐसे समय लागू की है, जब विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संगठन पहले से ही फीस बढ़ोतरी के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले मार्च 2026 में भी विवि ने वर्ष 2014 के बाद पहली बार विभिन्न विभागों की फीस में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। नई वृद्धि के बाद छात्रों में नाराजगी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।