गैर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी बढ़ेगी आगे
ईसी बैठक में विवि में जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय भवन के सामने पंडित नेहरू की प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। वहीं, शिक्षकों के कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम के तहत वर्ष 2010 मैच की प्रक्रिया को शुरू करने और वर्ष 2018 के बाद के शिक्षकों के मामले को सरकार के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। इसी ने विवि में पूर्व कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के समय से आउटसोर्स आधार पर भाती किए गए 188 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत देते हुए उनकी सेवाएं 31 मार्च तक जारी रखने का भी फैसला लिया। वहीं, बैठक में ईसी सदस्यों ने विवि में गैर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को भागे बढ़ाने को कहा।