फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU: एचपीयू ईसी, कोर्ट सदस्य के चुनाव 29 सितंबर को, प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल

Wed, 20 Sep 2023 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद ईसी और विवि कोर्ट के लिए कर्मचारियों में से चुने जाने वाले सदस्यों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है। विवि कुलसचिव ने चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद ईसी और विवि कोर्ट के लिए कर्मचारियों में से चुने जाने वाले सदस्यों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है। विवि कुलसचिव ने चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार दोनों पदों के लिए 29 सितंबर को विवि में मतदान होगा। उसी रोज चुनावी नतीजों की घोषणा के साथ इस वर्ष के लिए कर्मचारियों को ईसी और कोर्ट में नुमाइंदे मिल जाएंगे। विवि की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार चुनावी प्रक्रिया 23 सितंबर से नामांकन भरने के साथ शुरू होगी जो 29 सितंबर को मतदान और चुनावी नतीजों की घोषणा के साथ संपन्न होगी। इसमें विवि के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र शर्मा रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। उन्हीं की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नामांकन पत्र और नाम वापसी के फार्म विवि की सामान्य प्रशासन शाखा में उपलब्ध रहेंगे। इन चुनावों में विवि के विभिन्न श्रेणी के करीब 835 मतदाता मत प्रयोग कर अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन


ये रहेगा चुनावी शेड्यूल
ईसी और कोर्ट चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए शेड्यूल के अनुसार 23 सितंबर को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 25 सितंबर को 11 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 4 बजे वैध पाए जाने वाले नामांकन पत्रों की लिस्ट जारी की जाएगी। 26 सितंबर को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 4 बजे चुनाव मैदान में शेष रहने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 29 सितंबर को विवि के साइंस हॉल में दोनों पदों के लिए सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चार बजे के बाद मतों की गणना के बाद चुनावी नतीजों की घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें