फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: वेब पोर्टल पर मिलेगी अब हर जानकारी, हजारों विद्यार्थियों को होगा लाभ

Thu, 14 Oct 2021 12:50 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

वेब पोर्टल का ट्रायल शुरू कर दिया है। अगले दो दिन तक ट्रायल पूरा कर छात्रों और कर्मचारियों के लिए वेब पोर्टल खोल दिया जाएगा। अब विभाग से संबंधित सूचनाओं को वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हर विभाग को इसके लिए अलग से लॉग इन आईडी दे दिए हैं।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हर छात्र को अब आसानी से अपने विभाग से संबंधित जानकारी और महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलेंगी। विश्वविद्यालय ने वेब पोर्टल बनाकर सभी विभागों को इससे जोड़ा है। हर विभाग की अलग सब वेबसाइट बनाई है। इससे हर विभाग वेबसाइट के माध्यम से महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी अपलोड करेंगे। विद्यार्थी परीक्षा और आवेदन से संबंधित जानकारी भी इस पर हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


वेब पोर्टल का ट्रायल शुरू कर दिया है। अगले दो दिन तक ट्रायल पूरा कर छात्रों और कर्मचारियों के लिए वेब पोर्टल खोल दिया जाएगा। अब विभाग से संबंधित सूचनाओं को वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हर विभाग को इसके लिए अलग से लॉग इन आईडी दे दिए हैं। विभाग जब चाहे जैसे सूचनाओं को सीधे अपडेट कर सकेंगे।

विवि से पढ़ाई कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं को हर विभाग की जानकारी तुरंत वेब पोर्टल पर रिसेंट न्यूज में सीधे नजर आएगी। वेब पोर्टल के अंदर छात्रों को हर विभाग, संस्थान, प्रशासनिक शाखाओं से संबंधित जानकारी मिलती रहेगी। वेब पोर्टल का पूरा लुक भी बदला हुआ नजर आ रहा है। इसमें मुख्य रूप में चार एकेडमिक यूनिट हैं। इसमें विभाग, इंस्टीट्यूट, सेंटर एचपीयू और ईआरपी सिस्टम शामिल हैं। इसमें आम छात्रों को एचपीयू ईआरपी सिस्टम में प्रवेश, यूजी, पीजी डिग्री कोर्स, रजिस्ट्रेशन, स्टूडेंट पोर्टल, माइग्रेशन से संबंधित हर जानकारी और सुविधा उपलब्ध करवाई है। विवि से संबद्ध संस्थानों और सेंटर की भी अलग से सब वेबसाइट इसमें नजर आएगी।
विज्ञापन


पे रोल की अलग से सब वेबसाइट
विवि के हजारों कर्मचारियों को भी इसी वेबसाइट पर पे रोल वेबसाइट पर उनसे जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। इसमें कर्मचारियों से संबंधित तमाम जानकारी अपलोड होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें