प्रदेश विश्वविद्यालय ने आचार्य रत्न और शास्त्री के प्रथम, द्वितीय प्रभाकर का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परीक्षा परिणाम छात्रों के दिए पते पर डाक से भी भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि साहित्य आचार्य प्रथम का परिणाम 68.18 फीसदी रहा है, जिसमें 88 में से 60 छात्र पास हुए हैं। साहित्य द्वितीय वर्ष का परिणाम 87.17 रहा। दर्शन आचार्य प्रथम में 79.03 फीसदी रहे।
दर्शन द्वितीय में 82 फीसदी, व्याकरण आचार्य प्रथम 81.57 फीसदी छात्र उर्तीण हुए हैं। इसके अलावा व्याकरण आचार्य द्वितीय 83.33 फीसदी, ज्योतिष आचार्य प्रथम में 71.73 फीसदी, ज्योतिष आचार्य द्वितीय में 81.15, वेदा आचार्य द्वितीय का परिणाम सौ फीसदी रहा।
रत्न का 50 फीसदी, प्राक शास्त्री प्रथम का 81.89 फीसदी, प्राक शास्त्री द्वितीय 93.08 फीसदी, प्रभाकर में 75.72 फीसदी, शास्त्री प्रथम में 82.35 फीसदी रहा है। वहीं शास्त्री द्वितीय वर्ष में 92.91 फीसदी और शास्त्री तृतीय का परीक्षा परिणाम 90.94 फीसदी रहा है।