फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU BCom Result: एचपीयू बी कॉम अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित, डीएवी कांगड़ा की अंकिता ने किया टॉप

Thu, 14 Jul 2022 11:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बी कॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश भर के हजारों छात्रों का परिणाम का इंतजार सामप्त हो गया है। देर शाम घोषित किए गए परिणाम में जिला कांगड़ा के विद्यार्थियों का मेरिट में दबदबा रहा। 
विज्ञापन
कांगड़ा की छात्रा अंकिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(एचपीयू) शिमला ने बी कॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। देर शाम घोषित किए गए परिणाम में जिला कांगड़ा के विद्यार्थियों का मेरिट में दबदबा रहा। टॉप 13 की सूची में छात्राएं ही शामिल है, इसमें एक भी छात्र जगह नहीं बना पाया है। बी कॉम के इस घोषित परिणाम में डीएवी कॉलेज कांगड़ा की छात्रा अंकिता ने टॉप किया है।  डीएवी कॉलेज कांगड़ा की छात्रा इंशिता आनंद दूसरे जबकि कांगड़ा जिला के डिग्री कॉलेज ढलियारा की छात्रा रुचि भाटिया तीसरे स्थान पर रही है।

विज्ञापन


मेरिट में डीएवी कॉलेज कांगड़ा की चारु धीमान ने चौथा, डिग्री कॉलेज चिंतपूर्णी की दीक्षा ठाकुर ने पांचवा, डिग्री कॉलेज ढलियारा की रिहा जसवाल छठे स्थान पर रही है। ढलियारा कॉलेज की छात्रा शिवानी भारद्वाज ने सातवां, जिला शिमला के सरस्वती नगर की छात्रा तमन्ना ने आठवां हमीरपुर जिला के बीबीएन कॉलेज चकमोह की लता कुमारी ने नौंवा और जिला मंडी के बलदवाडंा की ललिता ने दसवां स्थान पाया है। इसके अलावा जिला शिमला के रामपुर बुशहर डिग्री कॉलेज की छात्रा आलिशा ने ग्यारवां, बीबीएन कॉलेज चकमोह जिला हमीरपुर  की आशना राणा ने 12वां और डीएवी कॉलेज कांगड़ा की ईशा ठाकुर ने मेरिट में 13वां स्थान पाया है।

 घोषित नतीजों में टॉप 13 में स्थान पाने वाली सभी छात्राएं है, एक भी छात्र मेरिट में जगह नहीं बना पाया। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बी कॉम अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि परिणाम को विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। छात्र परीक्षा परिणाम अपना लॉग इन आईडी उपयोग कर देख सकते है और अंक तालिका को डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम घोषित होने की हुई शुरूआत 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम की वीरवार को बी कॉम अंतिम वर्ष से हुई शुरूआत से अब बीएससी और बीए व अन्य यूजी कोर्स के छात्रों को उम्मीद जगी है कि उनकेू परिणाम भी जल्द घोषित हो जाएंगे। पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं के नतीजे आने के बाद यूजी के नतीजे न आने से अटकी काउंसलिंग की प्रक्रिया भी अब धीरे धीरे आगे बढ़ना शुरू हो जाएगी। 

एचपीयू ने पीजी डिग्री कोर्स के नतीजे घोषित किए 

यूजी डिग्री कोर्स के बी कॉम अंतिम वर्ष के परिणाम के साथ ही विश्वविद्यालय ने पीजी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स के लंबित परीक्षा परिणामों को घोषित करना भी शुरू कर दिया है। वीरवार को विश्वविद्यालय ने पीजीडीसीए पहले और दूसरे सेमेस्टर, एमए, एमएससी मैथ के पहले और दूसरे समेस्टर, जियोलॉजी और ज्योग्राफी के पहले और तीसरे समेस्टर के अलावा एम टेक प्रथम सेमेस्टर के परिणाम को घोषित किए है, इसे जल्द वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

पांच केंद्रों पर 1,015 विद्यार्थियों ने दी बीटेक की प्रवेश परीक्षा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) की वीरवार को प्रवेश परीक्षा करवाई गई। प्रदेश भर में बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों में 1,015 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। यूआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि परीक्षा सुबह दस से एक बजे तक तय करवाई गई। कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए एचपीयू सहित पांच स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें एचपीयू परिसर में बनाए केंद्र में 335 में से 279,  हमीरपुर में 428 में से 359 ने मंडी में 121 में से 89, धर्मशाला में 262 में से 208 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। बाहरी राज्यों के छात्र छात्राओं के लिए विशेष तौर पर डिग्री कॉलेज नालागढ़ में बनाए गए परीक्षा केंद्र में भी परीक्षार्थियों की अच्छी संख्या रही। यहां कुल 110 में से 80 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें