फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTU Exam: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय में परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी

Wed, 13 Jul 2022 07:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के नियमित सेमेस्टर और रि-अपीयर परीक्षा की फाइनल डेट शीट जारी कर दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के नियमित सेमेस्टर और रि-अपीयर परीक्षा की फाइनल डेट शीट जारी कर दी है। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रमों में बीटेक, बी फार्मेसी (एलोपैथी और आयुर्वेद), बी आर्क, बीसीएए, बीबीए, बीएससी (एचएम और सीटी), बीएचएमसीटी, बी फार्मेसी प्रैक्टिस (ब्रिज कोर्स) और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एमबीए, एमबीए (पर्यटन), एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी, एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और पीजी डिप्लोमा योग के नियमित सत्र और रि-अपीयर की परीक्षाएं 18 जुलाई से शुरू होगी। 26 अगस्त तक प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर परीक्षा की फाइनल डेटशीट देख सकते हैं।

विज्ञापन


बी फार्मेसी आयुर्वेद और री-अपीयर परीक्षा का परिणाम घोषित
 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी फार्मेसी (आयुर्वेद) के पहले, दूसरे, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसके अलावा बी फार्मेसी (एलोपैथी) री-अपीयर, पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, सातवें और आठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। संवाद    

Trending Videos
विज्ञापन

यूजी, पीजी के परिणाम तैयार करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ

उधर, प्रदेश विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के लटके परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने के लिए विवि प्रशासन ने अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की है। विश्वविद्यालय की परीक्षा विंग में कुलसचिव बलवान चंद ने पांच कर्मचारियों को एक माह के लिए तैनात करने के निर्देश दिए हैं। जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) स्तर के यह कर्मचारी अपनी शाखाओं को छोड़कर एक माह तक परीक्षा विंग में अपनी सेवाएं देंगे और विद्यार्थियों के अंकों को अपलोड करने के साथ परीक्षा परिणाम तैयार करने का शेष बचा कार्य पूरा करेंगे।

कुलसचिव ने संपदा शाखा से अंकुश वर्मा, इक्डोल से मनोहर लाल, निर्माण डिविजन से सुनील कुमार, एचपीयू पुस्तकालय से उमेद सिंह और अकाउंट्स टू से सुप्रिया को एक माह के लिए परीक्षा विंग में तैनात किया है। कुलसचिव की ओर से परीक्षा विंग में एक माह के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने के जारी निर्देशों से साफ है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अगले 15 से 20 दिन में परिणाम तैयार कर लेगा। 

प्रो. ओपी वर्मा ने परीक्षा विंग कोआर्डिनेेटर बनने से किया मना
शिमला। अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक के प्रो. ओपी वर्मा ने परीक्षा विंग के कोआर्डिनेटर बनने से मना कर दिया है। उन्होंने लिखित में कुलसचिव को कार्य करने में असमर्थता जताई है। इसे कुलसचिव ने स्वीकार भी कर लिया है। अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक के पद पर उनकी तैनाती के निर्देशों से शिक्षक और गैर शिक्षक आमने सामने हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें