फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: परीक्षा प्रणाली डिजिटल होगी, 30 हजार छात्र घर बैठे पाएंगे सुविधा

Sat, 07 Nov 2026 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर अपनी परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी में है। विश्वविद्यालय करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से वेब आधारित एकीकृत परीक्षा प्रबंधन प्रणाली विकसित करेगा।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर अपनी परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी में है। विश्वविद्यालय करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से वेब आधारित एकीकृत परीक्षा प्रबंधन प्रणाली विकसित करेगा।

विज्ञापन

इससे विश्वविद्यालय और इसके 50 से अधिक संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले करीब 30 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी अधिकांश कार्यों के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे घर बैठे ही ऑनलाइन पंजीकरण, परीक्षा फार्म भरने, फीस जमा करने, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम देखने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। परिणाम घोषित करने और प्रमाणपत्र जारी करने तक का काम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा। विद्यार्थी अपने कोर्स और विषयों के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। सिस्टम स्वतः उनकी पात्रता और उपस्थिति संबंधी शर्तों की जांच करेगा। परीक्षा फार्म भरते समय निर्धारित फीस की गणना भी ऑनलाइन होगी। विद्यार्थी पेमेंट गेटवे के माध्यम से शुल्क जमा कर सकेंगे और भुगतान की जानकारी पोर्टल पर तत्काल अपडेट हो जाएगी। विद्यार्थियों को क्यूआर कोड युक्त डिजिटल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। परीक्षा केंद्रों पर इनकी डिजिटल माध्यम से जांच की जा सकेगी। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपने लॉगिन से रिजल्ट देख सकेंगे और डिजिटल मार्क्सशीट व ग्रेड कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

Trending Videos

एक ही पोर्टल पर मिलेगा पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड
नई व्यवस्था में प्रत्येक विद्यार्थी को व्यक्तिगत लॉगिन आईडी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके माध्यम से वे अपना शैक्षणिक रिकॉर्ड, पंजीकृत विषय, परीक्षा परिणाम, फीस की रसीदें और विश्वविद्यालय के नोटिफिकेशन एक ही प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। माइग्रेशन सर्टिफिकेट, प्रोविजनल डिग्री, बैकलॉग सर्टिफिकेट और डुप्लीकेट मार्क्सशीट के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पुनर्मूल्यांकन और री-चेकिंग के आवेदन जमा करने के साथ उनकी स्थिति भी ट्रैक की जा सकेगी।

डिजीलॉकर और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स से जुड़ेगा सिस्टम नई परीक्षा प्रबंधन प्रणाली को
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स और डिजीलॉकर से जोड़ा जाएगा। इससे शैक्षणिक रिकॉर्ड, डिग्रियों और प्रमाणपत्रों का डिजिटल सत्यापन आसान होगा। विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए पोर्टल पर 24 घंटे सातों दिन ई-टिकटिंग आधारित हेल्पडेस्क की सुविधा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

मोबाइल पर भी चलेगा पोर्टल दिव्यांगों के लिए स्क्रीन रीडर
पोर्टल को मोबाइल फ्रेंडली बनाया जाएगा, ताकि विद्यार्थी स्मार्टफोन से भी परीक्षा संबंधी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकें। वेब एक्सेसिबिलिटी मानकों के अनुरूप स्क्रीन रीडर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। न है। इससे दिव्यांग विद्यार्थी भी आसानी से पोर्टल का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें