फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: यूजी और पीजी में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

Mon, 13 May 2024 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 (एचपीसीईटी) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 (एचपीसीईटी) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 7868 अभ्यर्थियों ने बीटेक, बी फार्मेसी, एमसीए, एमबीए और एमबीए पर्यटन में प्रवेश के लिए 10 मई को प्रवेश परीक्षा दी है। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के सभी विषयों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि उत्तर कुंजी से संबंधित किसी अभ्यर्थी का कोई सुझाव है तो वह 16 मई को शाम पांच बजे तक ई-मेल से भेज सकता है। कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


तकनीकी विवि की में परीक्षाएं शुरू
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की दूसरे, चौथे, छठे सेमेस्टर की नियमित और रि-अपीयर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं। तकनीकी विवि और संबंधित शिक्षण संस्थानों में बीटेक, बी फार्मेसी, एमबीए, एमबीए पर्यटन, बी आर्क, एमसीए, बीएचएमसीटी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं जून के अंतिम सप्ताह तक चलेगी। तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि स्नातक व स्नातकोत्तर विषयों की परीक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा 19 को
उधर, हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) का प्रदेश के 32 केंद्रों पर आयोजन करेगा। यह प्रवेश परीक्षा 19 मई को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के सफल आयोजन और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश भर में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आती है तो वह किसी भी कार्यदिवस पर बोर्ड के 01892-225755 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें