प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने विभिन्न पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी है। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि लिपिक पद के लिए परीक्षा 27 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी।
पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर पद के लिए परीक्षा 3 जनवरी 2016 को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। जबकि, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल(पद संख्या 467) की लिखित परीक्षा 3 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
तीनों परीक्षाएं हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी और शिमला में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होंगी। जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल (पद संख्या 463) की परीक्षा 27 दिसंबर को दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक हमीरपुर और शिमला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी।