हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी परीक्षाओं की डेटशीट में फेरबदल किया है। कई कॉलेजों से परीक्षाओं के क्लैश होने की शिकायतें आ रही थी। इस पर राहत देते हुए एचपीयू ने पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेटशीट फिर से जारी की है।
इसमें तिथियों को बदला गया है। प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा सीबीसीएस यूजी डिग्री कोर्स की पहले, तीसरे और पांचवें सत्र की डेटशीट में बदलाव किया है। इनमें पांचवें सत्र के तीन, पहले और तीसरे सत्र के दो विषयों की पूर्व निर्धारित तिथि को बदला गया है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी इससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है, और बदली डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं।
-पहले सेमेस्टर की फिलोसाफी बीए/पीएचआईए 0101 (मेजर/ माइनर) विषय की 12 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 24 दिसंबर को होगी।
- तीसरे सेमेस्टर की जियोग्राफी बीए/बीएससी/जीईओजी 0305 मेजर/माइनर 10 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 23 दिसंबर को होगी।
- पांचवें सेमेस्टर की बीकॉम, बीसीएसी 0515, कोर इलेक्टिव(एडिशनल) की 1 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 17 दिसंबर को होगी।
-सोशियोलॉजी बीए/एसओसी 0516 कोर/ इलेक्टिव(एडिशनल) की 29 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 30 दिसंबर को होगी।
- जियोग्राफी बीए-बीएससी जीईओजी 5619 कोर/ इलेक्टिव (एडिशनल) की 29 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 31 दिसंबर को होगी।