फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी-वॉक टूरिज्म कोर्स को लेकर छात्रों में क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। प्रदेश के चुनिंदा कॉलेजों में शुरू किए गए बी-वॉक यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश में छात्रों ने रुचि दिखाई है। संजौली कॉलेज में बी वॉक टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी की 40 सीटें भर गई हैं। रिटेल मैनेजमेंट में सिर्फ 25 सीटें ही भरी हैं, 15 सीटें अभी भी खाली रह गई हैं। इन रिक्त रही सीटों को भरने के लिए आर्ट्स में उन छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्हें कट ऑफ अधिक जाने के कारण प्रवेश नहीं मिल पाया है। इसके अलावा ग्यारह जुलाई तक विवि की ओर से बढ़ाई गई प्रवेश की अंतिम तिथि के चलते रिक्त सीटों के लिए और छात्र भी 55 फीसदी प्लस टू के प्राप्तांक की शर्त को पूरा करने पर आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय की सीटें भरी जा चुकी हैं, मेरिट हाई जाने के कारण एक भी सीट खाली नहीं बची है। कॉलेज में इन दिनों चल रहे जीरो वीक में दूसरे और चौथे यूजी की सेमेस्टर परीक्षाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। जो पांच जुलाई तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद कॉलेज में नियमित रूप से यूजी की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

---
कोटशेरा फाइन आर्ट कॉलेज में कई विषयों में सीटें खाली
शिमला। राजधानी के राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में चल रहे जवाहर लाल नेहरू कॉलेज आफ फाइन आर्ट में सभी चल रहे विषयों में खाली सीटें शेष बची है। इनमें पेंटिंग, मूर्तिकला, म्यूजिक गायन और वादन के साथ ही डांस और एप्लाइड आर्ट के यूजी डिग्री कोर्स की सभी तय बीस-बीस सीटें अभी तक पूरी नहीं भरी जा सकी हैं। प्रवेश के लिए विवि की ओर से ग्यारह जुलाई तक बढ़ाई गई अंतिम तिथि का लाभ उठाते हुए छात्र अभी भी इन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज प्राचार्य प्रो. मनोज शर्मा ने माना कि कॉलेज में हर विषय में सीटें अभी खाली बची है। जमा दो में 50 फीसदी प्राप्तांक और शुरूआत में प्रवेश को रखे गए टेस्ट को पास करने पर यहां प्रवेश की प्रक्रिया 11 जुलाई तक जारी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें