आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए मई 2022 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने सात सितंबर को सीधे दस्तावेजों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-988 में हिमाचल प्रदेश मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च विभाग में परफ्यूजिनिस्ट के चार पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए मई 2022 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
इसके बाद आयोग ने सात सितंबर को सीधे दस्तावेजों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की। दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर रोलनंबर 988000013 स्मृति वर्मा और रोलनंबर 988000035 महेश कुमार का चयन इन पदों के लिए हुआ है। जबकि ओबीसी अनारक्षित और एससी अनारक्षित श्रेणी का एक-एक पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गया है।