हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-896 में उद्योग विभाग में विकास अधिकारी (सेरीकल्चर) के दो पदों को भरने के लिए करवाई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने अप्रैल 2021 में इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के पास 1,711 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 266 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया।
विज्ञापन
21 नवंबर 2021 को लिखित परीक्षा में 45 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। आयोग ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 9 अभ्यर्थियों को 10 मई 2022 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया था। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर दो अभ्यर्थियों रोलनंबर 896000011 वंदन शर्मा और 896000048 निशा रानी का चयन किया है।