फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेज खुलने तक कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं करवाना मुश्किल

Thu, 17 Jun 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं शिक्षण संस्थान खुलने तक नहीं हो पाएंगी। ऐसे बेरोजगार युवाओं का सरकारी नौकरी के लिए इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेशक हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढील का समय पांच से बढ़ाकर आठ घंटे किया है, लेकिन जब तक स्कूल व कॉलेज नहीं खुलते, तब तक कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाएं नहीं हो पाएंगी। स्कूल-कॉलेज खुलने और संस्थानों का स्टाफ आने के बाद ही भर्ती परीक्षाएं हो पाएंगी। भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र स्कूलों और कॉलेजों में बनाए जाते हैं। परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटियां लगती हैं। अंतरराज्यीय बस रूट बंद रहने से भी अभ्यर्थियों का परीक्षाओं में भाग लेना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन



कोरोना के चलते टीजीटी, भाषा अध्यापकों, शास्त्री और एचआरटीसी कंडक्टरों समेत विभिन्न श्रेणियों की डेढ़ हजार से अधिक भर्तियां लटकी हैं। मार्च-अप्रैल में कोरोना केस बढ़ने पर आयोग 26 पोस्ट कोड की लिखित और छह पोस्ट कोड की पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल स्थगित कर चुका है। 10 अप्रैल से 32 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 379 पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं। इनकी भी छंटनी के बाद लिखित परीक्षाएं होनी हैं। एक अप्रैल को जिन 22 पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल टला था, उसके तहत भी 285 पद भरे जाने हैं। 

भर्ती परीक्षाओं के लिए स्कूल-कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाने होते हैं। स्कूल और कॉलेज स्टाफ की ड्यूटियां भी परीक्षाओं के संचालन के लिए लगाई जाती हैं। कोरोना काल में स्कूल-कॉलेज बंद रहने से छंटनी परीक्षाएं करवाना मुश्किल है। 26 विभिन्न पोस्ट कोड की लिखित, छह विभिन्न पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं। शिक्षण संस्थान खुलते ही परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जाएगा।- डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इन 26 पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाएं हुईं स्थगित-

पोस्ट कोड 829    जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
पोस्ट कोड 786    स्टेनो टाइपिस्ट 
पोस्ट कोड 849    जेई इलेक्ट्रिकल
पोस्ट कोड 889    स्टेनो टाइपिस्ट
पोस्ट कोड 858     रिस्टोरर
पोस्ट कोड 884    इन्वेस्टिगेटर
पोस्ट कोड 840    जूनियर ऑफिसर
पोस्ट कोड 854    बैंडमैन कम गार्ड्समैन
पोस्ट कोड 856    साइंटिफिक असिस्टेंट
पोस्ट कोड 827    असिस्टेंट लाइब्रेरियन
पोस्ट कोड 842    स्टेनो टाइपिस्ट
पोस्ट कोड 850    लैबोरेटरी असिस्टेंट
पोस्ट कोड 844    सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर
पोस्ट कोड 819    ट्रैफिक इंस्पेक्टर
पोस्ट कोड 823    स्टेनो टाइपिस्ट
पोस्ट कोड 831    जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर
पोस्ट कोड 834    सेल्समैन
पोस्ट कोड 887    लिपिक
पोस्ट कोड 837    सेरीकल्चर इंस्पेक्टर
पोस्ट कोड 839    लिपिक
पोस्ट कोड 785    कंप्यूटर असिस्टेंट
पोस्ट कोड 772    जूनियर ऑफिसर आईटी
पोस्ट कोड 892    स्टाफ नर्स
पोस्ट कोड 886    जेओए अकाउंट्स
पोस्ट कोड 870    स्टेनो टाइपिस्ट
पोस्ट कोड 838    जूनियर ड्राफ्ट्समैन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें