फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग में इंटरव्यू 17 से, यहां से लें एडमिट कार्ड

Fri, 04 Nov 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर 19, 21, 22 और 23 नवंबर को फीमेल हेल्थ वर्कर्स पोस्ट कोड 473 के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन करेगा। ऑफथेलमिक ऑफिसर पोस्ट कोड 480 के साक्षात्कार 17 नवंबर को होंगे।
विज्ञापन


मेकेनिक इलेक्ट्रिकल पोस्ट कोड 483 के साक्षात्कार 17 और 18 नवंबर को होंगे। क्रेन ऑपरेटर पोस्ट कोड 499 के साक्षात्कार 18 और रेडियोग्राफर पोस्ट कोड 524 के साक्षात्कार 17 नवंबर को होंगे। सभी पदों के साक्षात्कार हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के  कार्यालय में होंगे।

आयोग के हमीरपुर के सचिव विजय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार क लिए बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को साक्षात्कार के तीन दिन पहले पत्र नहीं मिलता है तो वह कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-221841, 222204 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें