फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग: हजारों अभ्यर्थियों ने दी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा

Sun, 19 Dec 2021 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों व उपमंडल स्तर पर 180 केंद्रों में आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश थे।
विज्ञापन
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को सुबह के सत्र में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा प्रदेशभर में आयोजित की गई। जबकि बी कीपर की लिखित परीक्षा हमीरपुर जोन में ही आयोजित की गई। दोनों पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा के लिए 181 सेंटर बनाए गए थे। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 903 में 84 पदों को भरने के लिए 41, 665 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।

विज्ञापन


यह परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों व उपमंडल स्तर पर 180 केंद्रों में आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल स्कूल हमीरपुर में लिखित परीक्षा के लिए 320 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। प्रधानाचार्या नीना ठाकुर ने कहा कि इनमें से 157 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 163 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

शाम को बी कीपर पोस्ट कोड 895 में चार पदों को भरने के लिए 286  अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा हमीरपुर जोन के एक ही परीक्षा केंद्र में दो से चार बजे तक आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में 286 अभ्यर्थियों के लिए कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 71 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 215 अभ्यर्थी परीक्षा अनुपस्थित रहे। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि दोनों पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें