फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर टी-मेट, जूनियर हेल्पर पद के लिए अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 17 Aug 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य बिजली बोर्ड में 799 नए पद भरने के लिए आवेदन करने की तारीख 28 अगस्त तक बढ़ गई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन होने के चलते प्रदेश में घोषित हुए दो दिनों के सार्वजनिक अवकाश को देखते हुए बोर्ड प्रबंधन ने तारीख बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


पहले 18 अगस्त तक जूनियर टी मेट और जूनियर हेल्पर के पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। राज्य बिजली बोर्ड में जूनियर टीमेट के 605, जूनियर हेल्पर (सब-स्टेशन) के 145 और जूनियर हेल्पर (पावर हाउस) के 49 पद भरे जाने हैं। अनुबंध आधार पर भर्तियां की जानी हैं।

इन्हें 7175 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इन तीनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है।वायरमैन या इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई सर्टिफिकेट करने वालों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

ये युवा होंगे आवेदन करने के लिए पात्र

इच्छुक उम्मीदवार बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता प्रचालन के शिमला, धर्मशाला और मंडी स्थित कार्यालयाें में 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। 18 से 30 साल की आयु वाले युवा आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

बिजली बोर्ड के उपनिदेशक जनसंपर्क अनुराग पराशर ने बताया कि जूनियर टीमेट के 605, जूनियर हेल्पर सब स्टेशन 145 और जूनियर हेल्पर पावर हाउस के 49 पद भरे जाएंगे। भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदकों को निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन

इन पदों के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा। एक ही आवेदन में विभिन्न पदों के लिए अधिमान दर्शाते हुए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता और अधिमान के आधार पर चयन किया जाएगा। 

वांछित आवेदक 28 अगस्त शाम पांच बजे तक मुख्य अभियंता प्रचालन उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला, केंद्रीय क्षेत्र मंडी और दक्षिण क्षेत्र शिमला के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। लाहौल और स्पीति, किन्नौर, जिला

चंबा के पांगी और भरमौर, जिला शिमला के डोडरा क्वार में रहने वाले उम्मीदवार भी 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इन जिलों के उम्मीदवारों से पहले 24 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें