इच्छुक उम्मीदवार बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता प्रचालन के शिमला, धर्मशाला और मंडी स्थित कार्यालयाें में 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। 18 से 30 साल की आयु वाले युवा आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
बिजली बोर्ड के उपनिदेशक जनसंपर्क अनुराग पराशर ने बताया कि जूनियर टीमेट के 605, जूनियर हेल्पर सब स्टेशन 145 और जूनियर हेल्पर पावर हाउस के 49 पद भरे जाएंगे। भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदकों को निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना होगा।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा। एक ही आवेदन में विभिन्न पदों के लिए अधिमान दर्शाते हुए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता और अधिमान के आधार पर चयन किया जाएगा।
वांछित आवेदक 28 अगस्त शाम पांच बजे तक मुख्य अभियंता प्रचालन उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला, केंद्रीय क्षेत्र मंडी और दक्षिण क्षेत्र शिमला के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। लाहौल और स्पीति, किन्नौर, जिला
चंबा के पांगी और भरमौर, जिला शिमला के डोडरा क्वार में रहने वाले उम्मीदवार भी 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इन जिलों के उम्मीदवारों से पहले 24 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।