फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSEB Employees Union Protest: बोर्ड फैसलों के विरोध में 11 जुलाई को हिमाचल में प्रदर्शन करेगी बिजली कर्मचारी यूनियन

Fri, 01 Jul 2022 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर का पदनाम जनवरी 2016 से बदलकर टीमेट और हेल्पर किया जाए। बोर्ड में 48 श्रेणियों के नीचे लाए गए वेतनमान को बहाल कर पुराना वेतनमान दिया जाए। कंप्यूटर ऑपरेटर के वेतनमान को नीचे लाने के कार्यालय आदेश को वापिस लिया जाए। 
विज्ञापन
बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन करेगी प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में गेट मीटिंग कर प्रबंधन वर्ग के फैसलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई तक मांगों को लेकर फैसला नहीं लिया गया तो यूनियन पूरे प्रदेश में 11 जुलाई को मुख्यालय, वृत्त, और मंडल स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। 18 जुलाई से बोर्ड मुख्यालय में 50 कर्मचारी निरंतर धरने पर बैठेंगे। यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर का पदनाम जनवरी 2016 से बदलकर टीमेट और हेल्पर किया जाए। बोर्ड में 48 श्रेणियों के नीचे लाए गए वेतनमान को बहाल कर पुराना वेतनमान दिया जाए। कंप्यूटर ऑपरेटर के वेतनमान को नीचे लाने के कार्यालय आदेश को वापिस लिया जाए।

विज्ञापन


जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अकाउंट, कंप्यूटर ऑपरेटर की पदोन्नति को लेकर भर्ती और पदोन्नित नियम बनाए जाएं। कनिष्ठ अभियंता पॉवर हाउस, फिटर, फोरमैन और कनिष्ठ अभियंता एमएंडटी के पदों के लिए नॉन आईटीआई कर्मियों के लिए पदोन्नति सर्विस क्राइटेरिया 10 वर्ष से 7 वर्ष किया जाए। स्टोर कीपिंग श्रेणी में स्टॉक वेरिफाइर के पदोन्नति नियम में सर्विस क्राइटेरिया को सात वर्ष से पांच वर्ष किया जाए। यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने कहा कि  बिजली बोर्ड प्रबंधन वर्ग के गलत फैसलों से आज बिजली बोर्ड की स्थिति खराब हो गई है। बिजली उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए फील्ड और कामर्शियल स्टाफ  भरने व वित्तीय प्रबंधन में खर्चों को कम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें