फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSCB BOD Decisions: राज्य सहकारी बैंक में 265 जूनियर क्लर्क होंगे भर्ती, इस साल खुलेंगी 22 नई शाखाएं

Wed, 07 Feb 2024 08:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य सहकारी बैंक में 265 जूनियर क्लर्क भर्ती किए जाएंगे। इस साल बैंक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 22 नई शाखाएं भी खोलेगा। मंगलवार देर शाम को बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में 265 जूनियर क्लर्क भर्ती किए जाएंगे। इस साल बैंक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 22 नई शाखाएं भी खोलेगा। मंगलवार देर शाम को बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। 209 अधिकारी-कर्मचारी पदोन्नत और 178 दैनिक भोगी कर्मचारियों को जल्द नियमित करने का भी फैसला किया गया। बैंक के अध्यक्ष ने बताया कि युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से 265 जूनियर क्लर्कों की सीधी भर्ती करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


निदेशक मंडल ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों में अपनी सेवाओं के विस्तार के मद्देनजर अभी हाल ही में आरबीआई की ओर से अनुमोदित 22 नई शाखाओं को वित्त वर्ष 2023-24 में सुचारु रूप से शुरू करने का भी निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि बैंक हमेशा अपने कर्मचारियों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाता आ रहा है। सेवा नियमों से जुड़े सभी मामलों में अविलंब निर्णय लेकर कर्मचारियों को लाभान्वित कर रहा है। बैंक अपनी विभिन्न ग्राहक उन्नमुखी व्यावसायिक योजनाओं के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास में सार्थक भूमिका अदा कर रहा है। नई शाखाएं खुलने से क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर ही बैंक सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें