दस्तावेज सत्यापन के समय से दस्तावेज साथ लाने होंगे
दस्तावेज सत्यापन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी स्वयं प्रमाणित फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ साथ लाने होंगे। अंग्रेजी के शिक्षकों के लिए 3,119 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से 2,414 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। अब 2414 उम्मीदवारों में से 489 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट पास किया है। सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।