लाखों युवाओं को अब सरकारी नौकरियों से जुड़ा हर अपडेट उनके मोबाइल फोन पर आसानी से मिल सकेगा। प्रदेश लोक सेवा आयोग का मोबाइल ऐप अब पूरी तरह से अपडेट हो गया है।
अच्छी खबर यह है कि इस ऐप में आपको न सिर्फ आयोग की ओर से की जाने वाली सभी भर्तियों की जानकारी मिलेगी, बल्कि इनकी परीक्षा का शेड्यूल, इंटरव्यू की तारीख और उनके रिजल्ट भी आप देख सकेंगे।
यही नहीं, आप इन फाइलों को अपने मोबाइल फोन में सेव भी कर सकते हैं। राज्यपाल देवव्रत ने 13 अप्रैल को आयोग की ओर से तैयार किए गए इस ऐप को लॉन्च किया था। अब तक काफी संख्या में युवा इसे डाउनलोड भी कर चुके हैं।
उधर, आयोग का कहना है कि इस ऐप में युवाओं की जरूरत के अनुसार तमाम तरह की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसे रोज अपडेट किया जाएगा।