फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पेपर लीक मामले में भंग कर्मचारी चयन आयोग का पहला परीक्षा परिणाम जारी

Sat, 03 Jun 2023 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद शनिवार को राज्य लोकसेवा आयोग ने 31 अक्तूबर 2022 को हुई इलेक्ट्रीशियन (एमएंडटी) परीक्षा में 22 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए हैं। दो दर्जन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम अभी भी लंबित हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले में भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर का पहला परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद शनिवार को राज्य लोकसेवा आयोग ने 31 अक्तूबर 2022 को हुई इलेक्ट्रीशियन (एमएंडटी) परीक्षा में 22 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित किए हैं। दो दर्जन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम अभी भी लंबित हैं। फरवरी 2023 में सरकार ने हमीरपुर आयोग को भंग किया था। 23 दिसंबर 2022 को आयोग में पेपर लीक का मामला सामने आया था। 26 दिसंबर को सरकार ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आयोग का कामकाज निलबिंत कर दिया था।

विज्ञापन


इस मामले में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने आयोग को भंग करने के समय लोकसेवा आयोग के माध्यम से लंबित भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करने का एलान किया था। मुख्यमंत्री सुक्खू ने लगातार इस मामले की निगरानी की है। लोकसेवा आयोग पर जल्द से जल्द परिणाम जारी करने का दबाव बनाया। इसी कड़ी में शनिवार को लोकसेवा आयोग ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा इलेक्ट्रीशियन (एमएंडटी) तृतीय श्रेणी (अराजपत्रित) पद के लिए आयोजित लिखित वस्तुनिष्ठ प्रकार की स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम चयनित उम्मीदवारों की जांच के बाद घोषित कर दिया गया है। 

परीक्षा में ये अभ्यर्थी हुए पास
परीक्षा में अश्वनी, विश्वजीत, शुभम कुमार, अभिषेक वर्मा, निखिल, राकेश कुमार, तेज राम, योगेश कुमार, राहुल, अरुण शर्मा, मनीष कुमार, सुनेश कुमार, अक्षय कुमार शर्मा, मनोज कुमार, सलिल, आंचल, सचिन, नरेश कुमार, शुभम धीमान, अभिषेक, शिवम भाटिया और राहुल कुमार को पास घोषित किया गया है। बिजली बोर्ड में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्तियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें