फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल राज्य लोक सेवा आयोग ने जिला लोक संपर्क अधिकारी (प्रथम श्रेणी) पद के लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल तीन पदों के लिए हुई परीक्षा में 216 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 22 आवेदकों के आवेदन शुल्क नहीं भरने पर रद्द किए गए।
विज्ञापन


194 ने अस्थाई परीक्षा में प्रवेश किया और छंटनी परीक्षा में 142 उपस्थित और 52 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने 142 में से 14 को उत्तीर्ण किया है। इनमें 780003, 780005, 780012, 780016, 780041, 780056, 780066, 780091, 780181, 780185, 780007, 780088, 780117 और 780156 रोलनंबर के अभ्यर्थी शामिल हैं।

आयोग के सचिव बीसी बडालिया ने कहा कि साक्षात्कार की तारीख अभी तय नहीं की है। शीघ्र तारीख तय कर अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाएगा। रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक और परिणाम घोषित

राज्य लोक सेवा आयोग ने राज्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में असिस्टेंट एरिया मैनेजर/ असिस्टेंट प्रौक्यूरमेंट आफिसर (प्रथम श्रेणी) पद के लिए हुई परीक्षा का भी परिणाम घोषित कर दिया है।

एक पद के लिए हुई परीक्षा में 130 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। छंटनी के बाद 107 ने परीक्षा दी और 6 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया। इनमें रोलनंबर 920013, 920051, 920076, 920082, 920100 और 920101 के अभ्यर्थी शामिल है। साक्षात्कार की तिथियां अभी तय नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें