फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला नौकरियों का पिटारा, हिमाचल में शिक्षकों के 394 पदों पर भर्ती

Thu, 28 Jul 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्‍छी खबर आई है। प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पीजीटी के 394 पदों पर भर्ती होगी। राज्य लोक सेवा आयोग 14 विषयों में पीजीटी की भर्ती करेगा।
विज्ञापन


आयोग ने इसके लिए 16 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इनमें 182 पद सामान्य वर्गों के भरे जाएंगे, जबकि बाकी आरक्षित वर्गों से भरे जाएंगे। राज्य लोक सेवा आयोग ने अनुबंध आधार पर 394 पदों को भरने का निर्णय लिया है।

अंग्रेजी विषय में 47, हिंदी में 40 और इतिहास में भी 40 पद भरे जाएंगे। राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री में भी 31-31 पदों को भरा जाएगा। बायोलॉजी में 16 और वाणिज्य विषय में 64 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों के इतने पद हैं खाली, करें अप्लाई

संस्कृत, भूगोल, संगीत (एक) और संगीत (वोकल) में पीजीटी के आठ-आठ पद भरे जाएंगे। आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने कहा है कि इन तृतीय श्रेणी अराजपत्रित पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाएगा।

ऑनलाइन रिक्रूटमेंट आवेदन 16 अगस्त को शाम 11:59 बजे तक पद भरे जा सकेंगे। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर आवेदन कर सकेंगे। अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन रद्द किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए युवा HPPSC की वेबसाइट चैक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें