फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि की भरपाई के लिए हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष

Fri, 16 Dec 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने हमीरपुर जिला के जरोट निवासी निशु ठाकुर और ईशा ठाकुर के खिलाफ हिमाचल हाईकोर्ट में मानहानि की भरपाई के लिए मुकदमा दायर किया है। प्रार्थी सुखविंदर सिंह ने सिविल सूट दायर कर आरोप लगाया है कि प्रतिवादी
विज्ञापन


भाई-बहन ने उनके खिलाफ झूठे और तथ्यहीन आरोप लगाकर उनकी छवि को दागदार करने की कोशिश की है। प्रतिवादियों ने 19 सितंबर 2016 को हमीरपुर जिला के हमीर होटल में पत्रकार वार्ता बुलाकर आरोप लगाए थे कि वादी की जमीन पर अवैध खनन हो रहा है और गैर कानूनी तरीके से जमीन खरीदी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप, स्टोन क्रशर मालिक से मिलीभगत के कारण हो रहा अवैध खनन

प्रतिवादियों का यह भी आरोप है कि स्टोन क्रशर मालिक से मिलीभगत के कारण अवैध खनन हो रहा है और उक्त जमीन को जिस मकसद से खरीदा गया है, उसका नियमों के तहत व्यापारिक फायदे के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता। वादी ने सूट में कहा है कि प्रतिवादी द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं।

वादी के अनुसार प्रतिवादी इस बात से भली भांति अवगत थे कि आरोप निराधार हैं फिर भी छवि को दागदार करने के लिए प्रेस वार्ता बुलाई गई। वादी ने यह भी आरोप लगाया है कि जमीन को वादी के भाई ने नियम अनुसार खरीदा था और जमीन का कुछ हिस्सा कानूनन प्रक्रिया के तहत खरीदा गया था। उपरोक्त जमीन को चुनाव के दौरान हलफनामे में भी दर्शाया गया था। मामले की सुनवाई अब जल्द ही उच्च न्यायालय के समक्ष होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें