फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खू बोले, खड्ड किनारे बसे लोगों को मिले खनन अधिकार

Sat, 12 Nov 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में उठे अवैध खनन के मामले और जिला भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को परिधि गृह हमीरपुर में सफाई दी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में बहने वाली मान खड्ड और कुनाह खड्ड दोनों में खनन और क्रशरों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के दौरान कई लोगों ने उनसे इन दोनों खड्डों में अंधाधुंध अवैध खनन की शिकायत की है। कहा कि दोनों खड्डों पर लगने वाले सारे क्रशर और खनन शीघ्र बंद करने के लिए वह उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बात करेंगे। इसके अलावा जो पुराने क्रशर चल रहे हैं, उन्हें भी सरकार में रिव्यू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायतों को भी क्रशर का एनओसी नहीं देने को कहा गया है। इसके अलावा पंचायतों में विकास कार्यों के लिए रेत-बजरी की जरूरत होती है, इसलिए पंचायतों के अलावा खड्ड से सटी जमीन के मालिकों को भी अपने भवन निर्माण के लिए खड्ड से भवन निर्माण सामग्री निकालने के अधिकार मिलने चाहिए। इस मुद्दे को भी उद्योग मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक एवं केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पीसीसी डेलीगेट राजेंद्र जार, हिप्र एक्ससर्विस मैन कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कर्नल बीसी लगवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर, जिला प्रवक्ता राजेंद्र वर्मा, महामंत्री अजय शर्मा, शहरी इकाई के संदीप भारद्वाज, करेर पंचायत के प्रधान सुदर्शन शर्मा मौजूद रहे। 

सुक्खू कल शुरू करेंगे ‘पंचायत एक, विकास अनेक’ कार्यक्रम
हिमाचल प्रदेश कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू 14 नवंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल कोटखाई का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हाटकोटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

उसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए जा रहे प्रादेशिक जनजागरण अभियान ‘पंचायत एक, विकास अनेक’ कार्यक्रम का शुभारंभ हाटकोटी में जिला परिषद वार्ड नकराडी से करेंगे। इस दौरान विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष केहर सिंह खाची, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चौहान, जिला परिषद पार्षद एवं अन्य कांग्रेस से संबंधित पंचायत प्रतिनिधि विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर 14 नवंबर को इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी, नेतागण और कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत में जाकर आम लोगों को कांग्रेस की विचारधारा,

प्रदेश कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और पूर्व यूपीए सरकार के समय चलाई गई देश हित की योजनाओं जैसे मनरेगा, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा बिल, शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें