फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खू ने बताया इस वजह से भोरंज उप चुनाव हारी कांग्रेस

Sat, 15 Apr 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारी भत्ते को लेकर संगठन और सरकार के बीच चल रही रार के बीच कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भोरंज क्षेत्र पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल का गृह क्षेत्र है। साथ ही छह बार से वहां भाजपा का ही विधायक था। इसके अलावा उसकी मृत्यु पर बेटे के प्रति लोगों में सहानुभूति भी थी।
विज्ञापन


ऐसे में चुनाव में मिली हार के पीछे इन कारणों को भी ध्यान में रखना चाहिए। संगठन की वजह से भोरंज में हार के मुख्यमंत्री के बयान को खारिज करते हुए सुक्खू ने हार के कई और कारण होने की बात कही है। सुक्खू का कहना है कि भोरंज विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने पूरी ताकत के साथ काम किया था।

अच्छा प्रत्याशी भी उतारा गया, जिसने चुनाव में अच्छा प्रदर्शन भी किया लेकिन, वह भाजपा की परंपरागत सीट को जीत नहीं सका। कहा कि चुनाव में हार के कारणों पर मंथन किया जा रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कमियों को दूर कर पूरी ताकत के साथ पार्टी उतरेगी। इससे पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 69वें हिमाचल दिवस पर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें